Гуру Песен Популярное
А Б В Г Д Е Ж З И К Л М Н О П Р С Т У Ф Х Ц Ч Ш Э Ю Я
# A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Suresh Wadkar - Huzur Is Kadar | Текст песни


हुज़ूर इस कदर भी न इतरा के चलिये
खुले आम आँचल न लहरा के चलिये (२)

कोई मनचला गर पकड़ लेगा आँचल
ज़रा सोचिये आप क्या कीजियेगा
लगा दें अगर बढ़के ज़ुल्फ़ों में कलियाँ
तो क्या अपनी ज़ुल्फ़ें झटक दीजियेगा
हुज़ूर इस ...

बहुत दिलनशीं हैं हँसी की ये लड़ियां
ये मोती मगर यूँ ना बिखराया कीजे
उड़ाकर न ले जाये झोंका हवा का
लचकता बदन यूँ ना लहराया कीजे
हुज़ूर इस ...

बहुत खूबसूरत है हर बात लेकिन
अगर दिल भी होता तो क्या बात होती
लिखी जाती फिर दास्तान\-ए\-मुहब्बत
एक अफ़साने जैसे मुलाक़ात होती
हुज़ूर इस ...

Suresh Wadkar еще тексты


Статистика страницы на pesni.guru ▼
Просмотров сегодня: 1
Видео
  • Huzur Is Kadar - Suresh Wadkar and Vishal Live ... Huzur Is Kadar - Suresh Wadkar and Vishal Live ...
    Huzur Is Kadar - Suresh Wadkar and Vishal Live in Los Angeles - Lamhe Live ...
  • Huzur is kadar bhi - Masoom Huzur is kadar bhi - Masoom
    RD Burman, huzur is kadar bhi - Suresh Wadkar, Bhupender. I love this because this ...